आगरालीक्स…(9 August 2021 Agra News) आगरा में कैलाश मेले को लेकर नागरिक सुरक्षा प्रभाग सिकन्दरा ने संभाली व्यवस्था. कई जेब कट पुलिस को पकड़ कर सौंपे
नागरिक सुरक्षा ने सिकंदरा प्रभाग में कैलाश मेले में कोविड19 की गाइड लाइन का पालन करवाते हुए वार्डनों ने कैलाश मंदिर व कैलाश मोड NH-2 पर ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया. कैलाश मंदिर पर कई जेब कट को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किये. कैलाश मंदिर पर आये सभी भक्तजनो ने सिविल डिफेंस के ड्यूटीरत वार्डनों की प्रशंसा की. ड्यूटीरत वार्डनों में भूपेन्द्र शिवहरे, वीरेन्द्र सिसौदिया, ब्रज भूषण शर्मा, अमित सिंह, विष्णु शर्मा, अंसार अली, दुर्गा प्रसाद, धीर वाबू सोन, अशोक शर्मा, कृष्णमुररारी शर्मा, कृष्ण कुमार दोहरे, मदन गोपाल गौड, सौरभ अग्रवाल ममता सहाय, आकाश, संदीप सिंह, हाजी बल्लू, राजेश कुमार, मनोज गोला, राजेश कुमार, सुनीता अग्रवाल, सतेन्द्र कुमार कौशल सैनी, मंजीत सैनी, अंकित सिंह, देवराज सोन, अजय सारस्वत आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. चीफ वार्डन जीडी. शर्मा, डि. कन्ट्रोलर जसवन्त सिंह, एडीसी जयवीर सिंह व त्रिपाठी जी ने वार्डनों के बीच आकर वार्डनो का हौसला अफजाई किया.