
प्राचार्य को भागना पडा, एसआईसी ने सुनाई खरी खोटी
अस्थि और सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टरों के बीच टकराव को देखते हुए प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल वहां से चले गए। वे प्राचार्य कार्यालय में आ गए, यहां दवाओं की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। इसे लेकर एसआईसी डॉ हिमांशु और प्राचार्य के बीच नोंकझोक हो गई। एसआईसी ने प्राचार्य और बाबुओं को जमकर खरी खोटी सुनाई।
डीएम करेंगे विभागों का बंटवारा, सीएम करेंगे लोकार्पण
इस मामले में डीएम पंकज कुमार ने शाम को प्राचार्य सहित सर्जरी, अस्थि रोग और ईएनटी विभाग की बैठक बुलाई है, बैठक में ही किस मंजिल में कौन सा विभाग शिफ्ट होगा, इसका फैसला लिया जाएगा। नई सर्जरी बिल्डिंग सहित अन्य विभागों का सीएम अखिलेश यादव अगस्त के अंतिम सप्ताह में लोकार्पण करेंगे, उससे पहले एसएन में हो रहे आपसी विवाद से एसएन प्रशासन और जिला प्रशासन में खलबली मची हुई है।
Leave a comment