Thursday , 15 January 2026
Home agraleaks 5 Police Personnel Injured in Stone Pelting After Mob Turns violent in Agra, Congress workers arrested
agraleaks

5 Police Personnel Injured in Stone Pelting After Mob Turns violent in Agra, Congress workers arrested

IMG-20150725-WA0020
आगरालीक्स आगरा के वजीरपुरा में टोरेंट पावर कॉरपोरेशन की टीम शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन डालने पहुंची। पुलिस फोर्स के पास पहुंची टीम को देखकर समुदाय विशेष के स्थानीय लोगों ने अंडर ग्राउंड बिजली लाइन डालने का विरोध शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए स्थानीय लोगों को खदेड दिया, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। संकरी गली में पथराव होने से पुलिस और टोरंट कर्मी फंस गए। दोनों तरफ से काफी देर तक पथराव होने पर पांच पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों को भी चोट आई हैं। हालत पर काबू पाने के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया।

IMG-20150725-WA0024कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हिरासत में

पुलिस फोर्स आने के बाद वजीरपुरा में मार्च किया गया, पथराव करने के आरोप में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार सहित एक दर्जन स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
होती है बिजली चोरी, काम चालू
वजीरपुरा में सकरी गलियां हैं, यहां बिजली चोरी की शिकायतें लगातार आ रही है। ऐसे में टोरेंट की टीम पुलिस प्रशासन के साथ अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम कर रही है। इससे बिजली चोरी रुक जाएगी। स्थानीय लोगों को हिरासत में लेने के बाद अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम शुरू हो गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!