
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताजगंज से शिक्षक सुरेश चंद 30 जून को रिटायर हुए हैं। उन्होंने पेेंशन और पीएफ निवेश का भुगतान कराने के लिए अपर निदेशक पेंशन, शिक्षा विभाग, न्यू आगरा में आवेदन किया था। पीएपफ का भुगतान कराने के लिए बाबू राम शरीक प्रजापति ने 15 हजार रुपये मांगे, शिक्षक ने रुपये नहीं दिए तो उन्हें बार बार चक्कर लगवाए जा रहे थे। इस मामले की शिकायत विजिलेंस में की गई।
15 हजार रुपये गिनते ही दबोचा बाबू
प्लानिंग के तहत शिक्षक सुरेश चंद 15 हजार रुपये लेकर न्यू आगरा अपर निदेशक पेंशन के कार्यालय पहुंचे। यहों उन्होंने जैसे ही रुपये बाबू राम शरीक प्रजापति को दिए, सादा वर्दी में मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दबोच लिया। बाबू को पकडकर थाना न्यूूूू आगरा ले आए। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और बाबूओं के होश उडे हुए हैं।
सब इंस्पेक्टर के बाद पकडा गया बाबू
कुछ दिन पहले ही थाना शाहगंज की अवधपुरी चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को 20 हजार रिश्वत लेते हुए पकडा गया था। सब इंस्पेक्टर ने आईआईएमटी कोचिंग संचालक के खिलाफ छ़ात्रा द्वारा दुष्कर्म की तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज न करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
पकडे जा चुके हैं शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी
इससे पहले शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी राकेश मौर्य भी रिश्वत लेते हुए पकडे जा चुके हैं। उन्होंने एक शिक्षक नेता के शिक्षक से रिटायर पिता से रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दबोच लिया था।
Leave a comment