आगरालीक्स ….ताजमहल का पर्यटन बुकलेट से नाम हटने से बडा फायदा हुआ है। सीएम योगी का कहना है ताजमहल लकडी के स्लीपर पर बना है, यमुना में पानी कम है इसलिए यमुना में रबर डैम बनाया जाएगा। इसके साथ ही रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा।
ताजमहल का नाम पर्यटन बुकलेट से हटाने के बाद विवादस्पद बयान बाजी से प्रदेश सरकार घिर गई है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौरखपुर में कहा कि ताजमहल लकडी की स्लीपर पर बना हुआ है, यह इसलिए क्योंकि ताजमहल के बगल में यमुना है, यमुना की अविरल धारा उन स्लीपर को मजबूती देते थे। मगर, अब यमुना में पानी की कमी है, अविरल धारा टूट गई है। इससे स्लीपर सिकुडने लगे हैं, यह ताजमहल को बडा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यमुना में रबर डैम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना की अविरल धारा के लिए रबर डैम बनाया जाएगा, इससे ताजमहल जिन लकडी के स्लीपर पर बना है, वे मजबूत रहेंगे। इसके साथ ही रबर फ्रंट विकसित किया जाएगा।
ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे
आगरा में ताजमहल से आगरा किला तक पाथवे बनाने का भी प्रस्ताव है, इससे पर्यटक टहलते हुए ताजमहल से आगरा किला तक जा सकेंगे।
26 को आगरा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा आएंगे, वे यहां ताजमहल के आस पास प्रो पुअर टूरिज्म प्रोजेक्ट की 156 करोड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे यहां ताज पश्चिमी गेट पर मल्टीलेवल पार्किंग, मेहताब बाग और कछपुरा का समग्र विकास व टूरिस्ट वॉकवे का शिलान्यास करेंगे। कहा कि आगरा के लिए संरक्षण के लिए सरकार 370 करोड़ की कार्ययोजना बनाई है
टूरिस्ट बुकलेट से नाम गायब होने पर बोले सीएम
टूरिस्ट बुकलेट से ताजमहल गायब होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बौद्ध सर्किट व आध्यात्मिक सर्किट पर काम होने के साथ ताजमहल के लिए अलग प्रोजेक्ट बनाया गया है। ताजमहल के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाए जाने की वजह से बुकलेट में दूसरे पर्यटन स्थलों को जगह मिली। ताजमहल के संरक्षण का काम तो सरकार कर ही रही है।
आजम और ओबैसी के बयान का कोई मतलब नहीं
ताजमहल तोड़ने के लिए आज़म खान के कटाक्ष पर कहा कि आजम खान जैसे लोगों के बयान का कोई मतलब नहीं। ओबैसी हो या आज़म खान इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है, केवल ऐसे ही बयान देते रहते हैं। उनकी बातों का ध्यान नहीं दिया जा सकता।