आगरालीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में भाजपा विधायकों में भगवा रंग में रंगने की होड मची है, गृह प्रवेश के दौरान आगरा के भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा भगवा रंग में दिखाई दिए, उनके साथ ही तमाम विधायक भी भगवा रंग में रंगे हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचे।
नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर है कि
मुख्यमंत्री बंगले पर बुधवार सुबह पहले नवरात्रि की कलश पूजा की गई. पूजा का मुहूर्त 10.00 बजे के करीब था. पूजा करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली. गोरखनाथ मंदिर के पुजारी ने खुद पूजा कराई. योगी आदित्यनाथ भी पूजा पर बैठे. मालूम हो कि इससे पहले सीएम आवास पर पूजा-अर्चना करने के लिए गोरखपुर और इलाहाबाद से पांच पुरोहित आए थे.
शाम को किया फलाहार
बुधवार शाम करीब 5.00 बजे बंगले पर सरकार के मंत्री, विधायक और भाजपा के बड़े नेता जुटे नवरात्र के मद्देनजर यहां उनके लिए फलाहार का कार्यक्रम रखा गया, महंगे सोफा की जगह जमीन पर बैठने का इंतजाम किया गया है. बेडरूम में महंगे बिस्तरों को बदलकर लकड़ी का तखत लगाया गया है. विदेशी क्रॉकरी की जगह सीएम योगी आदित्यनाथ तांबे और कांसे के बर्तन हैं।
Leave a comment