आगरालीक्स …यूपी में तूफान से हुई मौत और तबाही के बाद आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के टवीट पर निशाना साधा कहा कि यह शर्मनाक काम किया है।
आगरा सहित यूपी में दो मई को आए तूफान में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है और तमाम लोग घायल हैं। तूफान की तबाही के अगले दिन तीन मई को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने टवीट किया था, चूंकि सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में होने जा रहे प्रचार के लिए वहां गए हुए थे, टवीट में उन्होंने लिखा था कि कर्नाटक का प्रचार छोड तुरंत यूपी में आना चाहिए, उन्हें जनता ने अपनी समस्या के लिए चुना है, ऐसा नहीं करते हैं तो वहां वे अपना मठ बना लें।
टवीट का सीएम योगी ने दिया जवाब
आगरा में पांच मई की रात को कर्नाटक से सीधे योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे और रात में सर्किट हाउस में ठहरे। उन्होंने मीडिया द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा किए गए टवीट पर सवाल पूछा तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देखिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है, पिछले 24 घंटे के अंदर पीडियों को राहत पहुंचाने की जो कार्रवाई हुई है, उस पर राजनीति करने के बजाय पीडितों के साथ खडा होना चाहिए था। दुर्भाग्य है, ये संवेदनहीन लोग हैं, इनकी संवेदना मर चुकी है। पीडितो को सहायता पहुंचाने के बजाय टिवटर के माध्यम से उनके जले हुए घावों पर नमक छिडकने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का यह वकतव्य निंदनीय और शर्मनाक है।
वीडियो
पूर्व सीएम अखिलेश यादव का तीन मई का टवीट
CM को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था. जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, नाकि कर्नाटक की राजनीति के लिए. इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें. @CMOfficeUP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 3, 2018