आगरालीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच गए हैं, वे खेरिया एयरपोर्ट से सीधे नगला पैमा पहुंचे, यहां वे रबर चैक डैम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कछपुरा में प्रो पुअर प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।
गुरुवार सुबह आठ बजे सीएम योगी आदित्यनाथ को पहुंचना था लेकिन वे आधे घंटे लेट हैं, वे यहां सुबह पर पहुंचे।
ये है कार्यक्रम
सुबह 07.50 बजे: खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन और स्वागत होगा।
– सुबह 08.05 बजे: नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण।
– सुबह 08.30 बजे: कछपुरा गांव में प्रो पुअर प्रोजेक्ट का शिलान्यास।
– सुबह 09.10 बजे: ताज पश्चिमी गेट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगे।
– सुबह 10.05 बजे: शाहजहां पार्क में टूरिस्ट वॉक वे का शिलान्यास।
– सुबह 10.35 बजे: ताजमहल का दीदार करेंगे और प्रजेटेंशन देखेंगे।
– सुबह 11.10 बजे: ताजखेमा में बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता, स्विस कॉटेज का शिलान्यास।
– सुबह 11.30 बजे: ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे।
– सुबह 11.45 बजे: कलाकृति प्रेक्षागृह में ‘मुहब्बत द ताज’ का शो देखेंगे।
– दोपहर 12.05 बजे: सर्किट हाउस में सीएम का आगमन।
– दोपहर 12.40 बजे: जीआईसी मैदान में जनसभा, योजनाओं का शिलान्यास, ऋणमोचन प्रमाण पत्र का वितरण।
– दोपहर 02.10 बजे: कीठम पक्षी विहार में टूरिज्म गिल्ड के साथ बैठक और पत्रकार वार्ता।
– दोपहर 03.25 बजे: कीठम पक्षी विहार का निरीक्षण।
– शाम 04.20 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
26 अक्टूबर के लिए रूट डायवर्जन
सुबह 7 .30 से 11 बजे तक एत्माउददौला तिराहे से यमुना किनारा, श्मशानघाट विक्टोरिया पार्क, आगरा किला तक वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें जीवनी मंडी, पालीवाल पार्क होते हुए एमजी रोड की तरफ निकाला जाएगा। माल रोड से आगरा किला होकर यमुना किनारा से एनएच 2 को जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
रेलवे माल गोदाम से मोती महल, ग्यारह सीढी मेहताब बाग का मार्ग सुबह 7 .30 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। वाहनों को नुनिहाई, नगला रामबल होते हुए निकाला जाएगा।
एमजी रोड से पंचकुइयां बोदला होकर राजस्थान और मथुरा जाने वाले बसों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह से मलपुरा नहर होकर निकाला जाएगा।
सुभाष पार्क से जीआईसी मैदान तक वाहन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे, सिकंदरा की तरपफ से आने वाले वाहनों को साकेत कॉलोनी होते हुए सीओडी व जयपुर हाउस की तरपफ निकाला जाएगा, कलक्ट्रेट और शाहगंज की ओर से जाने वाले वाहनों को भोगीपुरा होते हुए साकेत चौराहे की तरपफ निकाला जाएगा।