Thursday , 13 March 2025
Home आगरा CM Yogi inaugurate project of religious tourism in Bateshwar, Bah on Former PM Atal Bihari Vajpayee birth anniversary
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

CM Yogi inaugurate project of religious tourism in Bateshwar, Bah on Former PM Atal Bihari Vajpayee birth anniversary

आगरालीक्स …आगरा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में 108 शिव मंदिरों की श्रृंखला से धार्मिक पर्यटन के लिए योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर को जन्मदिन है, उनकी जन्मस्थली बाह के बटेश्वर में है। बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। ऐसे में 25 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।


इसे लेकर भाजपा से बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आएं और वे यहां लिए धार्मिक पर्यटक का आनंद लें। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसका शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और धार्मिक पर्यटक के लिए देश विदेश में पहचाना जायेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया कि यमुना नदी के किनारे 108 मंदिरों की श्रृंखला हैं, जो अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का गुणगान करते हैं। बटेश्वर मंदिरों के घाटों का निर्माण मंदिरों पर जीर्णोद्वार व पार्क आदि का एकीकृत विकास हुआ है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु पर्यटन की दृष्टि से जहां पर सर्वाधिक विकास किया है, इससे पर्यटकों की संख्या बढेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन एवं मूर्ति लोकापर्ण (रु. 12.23 करोड़)

  • बटेश्वर मंदिर कॉम्पलेक्स (घाट कार्य), बाह-
  • बटेश्वर मंदिर कॉम्पलेक्स (एकीकृत विकास कार्य), बाह

प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कब्जर्वेशन, बाह

  • • प्राचीन पवित्र कुण्ड का पर्यटन विकास, बाह
  • प्राचीन मंदिरों पर फसाड़ लाईटिंग, बाह
  • लेजर शो की स्थापना, बाह
  • जैन तीर्थ स्थल, शौरीपुर बाह.
  • वन क्षेत्र ईको टूरिज्म, रपड़ी, फिरोजाबद

(रु.193.90 लाख)

(रु. 2401.16 लाख)

(रू. 2408.62 लाख)

(रु. 1757.20 लाख)

रु.1319.27 लाख)

( (रु

. 992.23 लाख)

(रु. 453.80 लाख)

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा...

आगरा

Agra News: Holi colours were seen in Agra’s ISKCON temple with devotion to Lord Jagannath…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग, भगवान जगन्नाथ की...

बिगलीक्स

Photo News: Shrimankameshwar Nath played Holi of Masaan with devotees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ ने भक्तों संग खेली मसान की होली,...

error: Content is protected !!