Mumbai Indians owner Akash Ambani’s reply regarding Rohit Sharma during IPL auction in discussion
नईदिल्लीलीक्स… आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के बारे में फेंस के सवाल उठाने पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने यह दिया जवाब..
नीलामी में ब्रेक के दौरान फेंस ने लगाई आवाज
दुबई में आईपीएल की नीलामी में ब्रेक के दौरान रोहित शर्मा के एक फेंस ने सवाल जोर से सवाल उठाया कि रोहित शर्मा को वापस लाओ (कप्तानी को लेकर)।
वह बैटिंग करेगा और क्यों नहीं करेगाः आकाश अंबानी
इस तरह का सवाल उठाने पर मुंबई इंडियन के मालिक आकाश अंबानी बोले- चिंता मत करो, वह बैटिंग करेगा और क्यों नहीं करेगा, वो हिटमैन है। मुंबई इंडियंस के मालिक का यह जवाब रोहित के फैंस में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हार्दिक पांडेय को बनाया गया है मुंबई इंडियंस का कप्तान
उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांडेय को अपने साथ जोड़ते हुए अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही रोहित को लेकर उनके फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
रोहित को लेकर लगाए जा रहे थे तमाम कयास
क्रिकेटर बद्रीनाथ ने चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में रोहित का फोटो शेयर किया तो रोहित शर्मा की पत्नी ने उस पर रियेक्ट किया, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और वर्तमान में भारत की टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अपने एक्स ट्वीटर हैंडल पर टूटे हुए दिल की इमोजी से अपना ध्यान खींचा था।