अलीगढ़लीक्स.. सीएम योगी आदित्यनाथ कल एक अप्रैल को हाथरस आएंगे। सीएम को आज हाथरस आना था लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया।
सीएम का आज आने का कार्यक्रम स्थगित हुआ
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। प्रेम रघु अस्पताल के पास प्रशासन ने हैलीपेड भी तैयार करा दिया है,लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया।
अग्रवाल सेवा सदन में होगा प्रबुद्ध सम्मेलन
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि अब मुख्यमंत्री एक अप्रैल को अग्रवाल सेवा सदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वैसे उनके आने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री सभी प्रबुद्ध वर्ग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें