आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के प्रतिनिधिमंडल को सीएमओ ने मिलने का समय नहीं दिया, आक्रोशित होकर सीएमओ से मिलने पहुंचे और शांत होकर लौट आए।
आगरा में निजी लैब की कोरोना की जांच सीमित कर दी गईं हैं, निजी अस्पतालों में इलाज करने पर जांच की जा रही है, क्लीनिक में मानक पूरे करने पर ही इलाज की अनुमति दी गई है। ऐसे में आईएमए के पदाधिकारियों ने सीएमओ डॉ आरसी पांडे से मिलने के लिए समय मांगा, जिससे अपनी मांग उनके सामने रख सकें और उनका समाधान हो सके। मगर, सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने मिलने के लिए समय नहीं दिया।
सीएमओ का घेराव करने पहुंचे, शांत होकर लौट आए
आईएमए के पदाधिकारियों में कुछ सदस्यों ने जोश भरा, वे आक्रोशित होकर सीएमओ डॉ आरसी पांडे का घेराव करने के लिए गुरुवार पहुंच गए। सीएमओ कार्यालय में पहुंचते ही सबसे पहले सवाल किया कि बार बार आग्रह के बाद भी मिलने के लिए समय क्यों नहीं दिया, सीएमओ ने जवाब दिया कि व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाया, इस पर सदस्यों ने कहा कि अभी भी समय नहीं है तो हम चले जाते हैं, सीएमओ ने कहा कि आप अपनी बात बताइए।
साइंटिपिफक लैब की जांच पर बाद में निर्णय
सदस्यों ने आईएमए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा की साइंटिपिफक लैब की कोरोना की जांच पर रोक लगाने, प्राइवेट लैब की जांच की संख्या सीमित करने से इलाज में हो रही समस्या पर सवाल जवाब किए, इस पर सीएमओ ने कहा कि इस बारे में आईएमए के चार पदाधिकारियों से मिलकर शुक्रवार को वार्ता की जाएगी। आईएमए की अन्य मांगों पर भी बाद में वार्ता करने के लिए कह दिया।
