आगरालीक्स.. आगरा में शीत लहर और कोहरे के बाद स्कूलों की छुटटी बढा दी है, अब कक्षा आठ तक के स्कूल चार जनवरी तक बंद रहेंगे।
4 जनवरी तक स्कूल बंद
आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।

आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। डीएम गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए 4 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में कोहरा और शीत लहर
आगरा में एक सप्ताह बाद कोहरा और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए हैं।सुबह से द्रश्यता शून्य है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
पिछले सात दिनों से आगरा में सर्द हवाओं के साथ धूप निकल रही थी, मौसम भी खुशनुमा था। शनिवार सुबह घने कोहरे से हुई, द्रश्यता शून्य होने से वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
कोहरे की चादर में छिपा ताजमहल
ताजमहल कोहरे की घनी चादर में छिप गया है, यहां सुबह से ही ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों की लाइन लग गई है।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।