Thursday , 12 February 2026
Home पॉलिटिक्स Roopali Ashok Dixit likely to join BJP in Agra
पॉलिटिक्स

Roopali Ashok Dixit likely to join BJP in Agra

आगरालीक्स …आगरा में बसपा से चुनाव लडने के लिए दावेदारी कर रही रुपाली दीक्षित भाजपा में शामिल हो सकती हैं, अशोक दीक्षित की बेटी रुपाली दीक्षित पफतेहाबाद में कई महीनों से प्रचार कर रही हैं, उन्हें उम्मीद थी कि बसपा से टिकट मिल जाएगी। मगर, मायावती द्वारा जारी की गई फाइनल सूची में फतेहाबाद से उमेश सैंथिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
फीरोजाबाद के बहुचर्चित शिक्षक सुमन यादव हत्याकांड में दोषी होने पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली अशोक दीक्षित फतेहाबाद से बसपा से चुनाव लडने के लिए तैयारी कर रही थी। पॉलिटिक्स में बदलाव के लिए चुनाव लडने जा रही रुपाली अशोक दीक्षित को बसपा से टिकट नहीं मिली है, फतेहाबाद सीट से बसपा से उमेश सैंथिया प्रत्याशी हैं। चर्चाएं हैं कि रुपाली अशोक दीक्षित रविवार को भाजपा ज्वाइन कर लेंगी। भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, इस तरह वे भी भाजपा से चुनाव लडने के लिए दावेदारी कर सकती हैं।
छोटेलाल वर्मा ने भी ज्वाइन की भाजपा
इससे पहले बसपा से फतेहाबाद सीट से चुनाव जीते छोटेलाल वर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इस सीट पर सपा से डॉ राजेंद्र सिंह प्रत्याशी हैं और बसपा से उमेश सैंथिया को टिकट दिया गया है। अब फतेहाबाद का चुनाव रोचक हो गया है, यहां से भाजपा से चुनाव लडने के लिए भी कई दावेदार हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Local News: BJP workers met voters in Balkeshwar Mandal…#agra

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा का मतदाता जनसंपर्क अभियान आज भी चला. एसआईआर में...

पॉलिटिक्स

Agra Local News: BJP Leaders and workers went door to door in Agra to do public relations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने शुरू की 2027 में चुनाव की तैयारियां. घर—घर...

पॉलिटिक्स

Agra News: Smart villages will be developed like smart cities with the help of Ji Ram Ji act 2026: Deputy CM…#agranews

आगरालीक्स…स्मार्ट सिटी की तरह विकसित होंगे स्मार्ट विलेज. आगरा में डिप्टी सीएम...

पॉलिटिक्स

Agra News: Power cut on Deputy CM’s address in Agra, kept waiting…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जैसे ही डिप्टी सीएम मंच पर बोलने आए, लाइट चली...

error: Content is protected !!