आगरालीक्स…(17 December 2021 Agra News) आगरा में शीतलहर की दस्तक. तेजी से नीचे आ रहा तापमान. दिन में भी ठिठुरन बढ़ी. इस दिन बारिश के चांस..6 डिग्री तक आएगा तापमान…
सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड
हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बर्फीले तूफान के कारण मैदानी इलाकों में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. आगरा में शीतलहर चल रही है. गुरुवार शाम से ही आगरा का मौसम तेजी से बदला है. रात को ठंडी हवाएं चल रही थी जिसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है. शुक्रवार सुबह से भी हवाओं का पहरा लगातार चलता रहा. धूप निकली लेकिन उसका अहसास नाममात्र ही रहा. दोपहर को भी हवाएं चलने के कारण लोग ठंड में कंपकंपाते हुए दिखाई दिए. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही है जिससे ठिठुरन जारी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़कने से कंपकपी और बढ़ेगी. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश के चांस, बढ़ेगी सर्दी
इधर मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में जल्द दो से तीन दिन के अंदर बारिश की संभावना है. अगर बारिश बढ़ती है तो तापमान और तेजी से नीचे जाएगा. रविवार तक आगरा का तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान में भी तेजी से कमी दर्ज की जाएगी.
- 17 December 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- Agra weather update
- Cold in Agra
- Cold increased in Agra
- Cold waves in Agra
- Cold waves running in Agra
- now chance of rain on this day...#agranews
- Rain chance in Agra
- Rain in Agra