Cold waves, Sunny day in Agra on 7th December #agranews
आगरालीक्स..(.Agra News 7th December) आगरा में दीवार के सहारे धूप में खड़े होने का आनंद लीजिए, ठंडी हवा के बीच निकली धूप, जानें कैसा रहेगा आज मौसम।
आगरा में हर 24 घंटे बाद मौसम बदल रहा है। कोहरा छा रहा है इसके बाद धूप निकल रही है। मंगलवार को सर्दी अधिक है और सुबह से ठंडी हवा चल रही है। इस बीच धूप भी सुबह से ही निकल आई। ठंडी हवा में धूप में दीवार के सहारे खड़े होकर लोग देश दुनिया से लेकर राजनीति की चर्चा कर रहे हैं।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब आगरा के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होगा। सुबह और रात में कोहरा भी गहराएगा।
आईएमडी का अनुमान
07-Dec 13.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
08-Dec 12.0 25.0 Fog or Mist would occur in early morning
09-Dec 11.0 25.0 Fog or Mist would occur in early morning
10-Dec 11.0 24.0 Fog or Mist would occur in early morning
11-Dec 10.0 24.0 Fog or Mist
12-Dec 10.0 24.0 Fog or Mist