आगरालीक्स….(.Agra News 7th December) आगरा में हाईवे के किनारे की दुकान और घरों को खतरा, आगरा कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए दुकानों में घुसा, चार दुकान ढही, एक घायल.
आगरा में मंगलवार सुबह आगरा कानपुर हाईवे पर आगरा से कानपुर की तरह जा रहा ट्रक एत्मादपुर में बरहन तिराहे पर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद ट्रक हाईवे की रैलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर बरहन तिराहे पर बनी दुकानों में जा घुसा। इससे शराब ठेका सहित चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। शराब के ठेके में सेल्समैन सो रहा था, हादसे में वह भी घायल हो गया। उसे भर्ती कराया गया है।

तेज आवाज सुनकर जुटी भीड़
ट्रक की टक्कर से दुकानों की दीवार ढहने से तेज आवाज हुई, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। भीड़ जुट गई। हादसे के बाद चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए।
इनकी दुकानें हुई क्षतिग्रस्त
गीतम सिंह की खराद की दुकान , नगला गंगाराम निवासी भूप सिंह का जनरल स्टोर, सतोली निवासी सत्यवती की सिलाई मशीन की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गईं।