आगरालीक्स..आगरा में मौसम फिर बदला. ठंडी हवाएं चल रही हैं. अगले दो दिन बारिश होने संभावना. लेकिन मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी.
बारिश की है संभावना
आगरा में मौसम एक बार फिर से बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. मंगलवार सुबह से ही हवाओं ने ठंडक पैदा कर दी है. हालांकि दोपहर में धूप भी बहुत तेज थी, लेकिन शाम होते ही हवाओं के कारण एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया. मौसम विभाग की मानें तो ये सब वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के कारण हो रहा है. मंगलवार रात और बुधवार को बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 12.9 दर्ज किया गया.
मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी
इधर मौसम विभाग के अनुसार दो दिन थोड़ी राहत के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर देगी. आशंका जताई जा रही है कि शुरुआत के 15 दिन के अंदर ही शहर का तापमान 40 डिग्री के करीब तक पहुंच सकता है. फरवरी में ही इसके संकेत देखने को मिल गए हैं. इतनी गर्मी पड़ी कि कई सालों के रिकार्ड टूट गये. फरवरी का आधा महीना बीतने के बाद गर्मी ने जो रफ्तार पकड़ी कि रुकी नहीं. पूरे फरवरी माह में औसत से अधिक गर्मी पड़ी.