आगरालीक्स…आगरा में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन. शिमला और मसूरी से भी ठंडा रहा आगरा. तापमान जानकर आप भी ठिठुर जाएंगे…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में रिकॉर्ड ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. दो दिन खिली धूप ने लोगों को कुछ हद तक सर्दी से राहत दी थी लेकिन आज सुबह से ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. दिनभर सूर्य नारायण बादलों में दुबके रहे. ठंडी हवाएं दिनभर चलती रहीं. ठंड के कारण लोग आफिसों और घरों में ही दुबके रहे. शहर के चौराहों और रास्तों पर लोग अलाव के सहारे बैठे रहे.
मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. आगरा में आज ठंड का ऐसा हाल रहा कि शिमला और मसूरी से भी ज्यादा ठंडा आगरा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
आगरा
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/01/24) 11.2
Departure from Normal(oC) -10
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/01/24) 6.6
Departure from Normal(oC) –
मसूरी
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/01/24) 12.4
Departure from Normal(oC) –
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/01/24) 4.5
शिमला
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/01/24) 14.5
Departure from Normal(oC) –
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/01/24) 4.0
Departure from Normal(oC) 1
