आगरालीक्स…नये साल की पहली सुबह सबसे सर्द. तापमान दो डिग्री तक पहुंचा. गलन ने छुडाई लोगों की कंपकंपी..
अभी और गिरेगा तापमान
साल 2021 की सुबह आगरा में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही. शुक्रवार सुबह से ही शहर कोहरे की घनी चादरों में लिपटा नजर आया. गलन ने लोगों की कंपकंपी छुडा दी. सुबह से ही लोग अलाव सेकते नजर आए. शुक्रवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री नीचे 17.8 दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि शहर का मौसम अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा.