आगरालीक्स.. आगरा के मॉल में डॉक्टर दंपती ने सामान लेने के बाद एटीएम कार्ड से पैमेंट किया, पैमेंट ट्रांसफर को लेकर विवाद होने पर पुलिस पहुंच गई, उन्हें सामान नहीं दिया गया।
गुरुवार शाम को सिकंदरा क्षेत्र के मॉल में बोदला क्षेत्र निवासी डॉ शशिकांत पत्नी डॉ वीनम चतुर्वदी ने खरीदारी की। डॉ शशिकांत ने बताया कि माल से 4429 रुपये का सामान खरीदा । एटीएम कार्ड से पैमेंट कर दिया। मोबाइल पर पैमेंट ट्रांसफर का मैसेज मोबाइल पर आ गया । कर्मचारी ने कहाकि कि खाते में अभी रकम ट्रांसफर नहीं हुई है । इसलिए सामान नहीं दिया जाएगा,उन्होंने मोबाइल पर आया मैसेज दिखाया, स्टाफ ने कहा कि वह 24 घंटे बाद अपना सामान ले जाएं । खाते में ट्रांसफर हुई रकम भी वह 24 घंटे बाद ही वापस करेगा । सूचना पर पुलिस पहुंच गई, वे पत्नी के साथ सिकंदरा थाने पहुंचे। उनकी पत्नी डॉ वीनम चतुर्वेदी का आरोप है उनकी तहरीर लेने की जगह पुलिसकर्मी शापिंग मॉल के स्टाफ का ही पक्ष लेने लगे ।