नईदिल्लीलीक्स… कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर। कांग्रेस 137 सीटों पर और भाजपा 88 सीटों पर आगे। जीते विधायक कांग्रेस ने होटल में बुलाए।
जेडीएस भी इस बार कमजोर हुई

अब तक के रुझानों/परिणामों के मुताबिक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नजर आ रही है। भाजपा का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जेडीएस भी पिछले चुनाव के मुकाबले कमजोर हुई है और वह तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है।
कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, हम 130 सीटों को भी पार कर लेंगे। यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे। ऑपरेशन ‘कमल’ पर बीजेपी ने खूब पैसा खर्च किया। राहुल जी की पदयात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने में भी मदद की
कांग्रेस में शुरू हो गया जश्न
कर्नाटक में कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू हो गया है। वहीं पार्टी सभी विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में इकट्टा करने की योजना बना रही है।