आगरालीक्स ….यूपी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी ने कांग्रेस छोड दी और भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई बात नहीं सुनते हैं, इससे आगरा सहित यूपी के चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है और 67 वर्षीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने से बीजेपी को आगामी चुनाव में फायदा मिलेगा। रीता बहगुणा जोशी यूपी में कांग्रेस के मुखिया रही हेमवती नंदन बहगुणा की बेटी हैं, शीला दीक्षित को कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से रीता बहगुणा जोशी नाराज चल रही थी। उन्होंने शीला को बाहरी बताते हुए फैसले पर आपत्ति भी जताई थी।
गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में यूपी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के प्रति कांग्रेस के रुख की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस पर आपत्ति जता चुकी हैं। रीता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली…’ वाले बयान को भी गलत बताया।
रीता बहुगुणा जोशी ने 2014 लोकसभा चुनाव में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस पार्टी में खुद को असहज महसूस कर ही थीं।
चुनाव पर असर, रीता बहगुणा जोशी समर्थकों पर नजर
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने से कार्यकर्ता भी हैरान हैं, उनके भाजपा में जाने का बडा असर दिखाई दे रहा है। उनके समर्थक कांग्रेसी बीजेपी में जा सकते हैं, वैसे भी बीजेपी की तरफ रुझान बढ रहा है, इससे कांग्रेस विचारधारा वाले समर्थकों को भाजपा में आने का रास्ता मिल गया है। इसका असर आगरा में भी दिखाई देगा, प्रत्याशी से लेकर कार्यकर्ता कांग्रेस से भाजपा में जा सकते हैं।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment