आगरालीक्स… आगरा में थाने में रेस्टोरेंट संचालक भाजपा पदाधिकारी को मुंशी ने पीटा, थाने में भाजपा पदाधिकारी की पिटाई की सूचना पर विधायक और कार्यकर्ता पहुंच गए और मुंशी को निलंबित करने की मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं।
आगरा के थाना जगदशपुरा के बोदला क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस गुरुवार रात को दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए, आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष से पैसे लिए और उसे छोड़ दिया। जबकि दूसरे पक्ष से भाजपा नेता रेस्टोरेंट संचालक मनीष अग्रवाल थाना जगदीशपुरा में पहुंच गए। थाने में भाजपा पदाधिकारी मनीष अग्रवाल ने अपने पक्ष के लोगों को भी छोड़ने के लिए कहा लेकिन उन्हें नहीं छोड़ा, मामला गर्माता गया।
आरोप थाने में रेस्टोरेंट संचालक, भाजपा पदाधिकारी को मुंशी ने पीटा
भाजपा पदाधिकारी रेस्टोरेंट संचालक मनीष अग्रवाल का आरोप है कि जब थाना जगदीशपुरा के मुंशी से अपने पक्ष के लोगों को छोड़ने के लिए कहा तो उसने अभद्रता शुरू कर दी, दूसरे पक्ष को पैसे लेकर छोड़ने की कहने पर वह भड़क गया और मारपीट करने लगा। भाजपा पदाधिकारी होने के बाद भी थाने में पिटाई लगा, रात में मनीष अग्रवाल अपने घर लौट आए।

भाजपा पदाधिकारी के समर्थन में पहुंचे विधायक, मुंशी को निलंबित करने की मांग
भाजपा पदाधिकारी मनीष अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को थाने में मुंशी द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल अपने समर्थकों के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंच गए। उनके साथ भाजपा पदाधिकारी मनीष अग्रवाल भी हैं, भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल की पिटाई लगाने वाले मुंशी को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं।