आगरालीक्स …आगरा के आंबेडकर विवि के संविदा पर कार्यरत 43 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दे दी गई। कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कर्मचारियों को शुक्रवार को जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्त पत्र दिए।

आंबेडकर विवि में बड़ी संख्या में संविदा पर कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें से 2001 से पहले के विवि में कार्यरत कर्मचारियों को स्थानीय नियुक्त दी गई है। विवि में 2001 से पहले के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 43 कर्मचारी हैं। इन्हें कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने विवि में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्त पत्र दिए।