
प्रपोजल तैयार करने को 16 लाख
कंसल्टेंट द्वारा आगरा के स्मार्ट सिटी के लिए प्रपोजल तैयार करने को 16 50 लाख रुपये चार्ज किए जाएंगे। इसमें एजेंसी स्मार्ट सिटी के मानकों के आधार पर आगरा के विकास की प्लानिंग करेगी। मलिन बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनी के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।
नगर निगम में हुर्इ् चर्चा
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम के सदन में भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी दी। मेयर इंद्रजीत आर्य के साथ पार्षद भी मौजूद रहे। इस दौरान हंगामा भी हुआ और पार्षदों ने अपने दल के नेताओं पर मेयर और नगर आयुक्त के साथ सौदेबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए।
Leave a comment