Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Controversial Panchayat decision for girl’s Family in Agra
बिगलीक्स

Controversial Panchayat decision for girl’s Family in Agra

189

आगरालीक्स.. आगरा में प्रेमी युगल को लेकर बेतुका फरमान सुनाया है, लडकी के परिजनों को 24 घंटे में गांव छोडने के लिए कहा गया है, इसके बाद उनका घर ढहा दिया जाएगा।
बुधवार को एसएसपी ऑफिस में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी बेटी 17 साल की है। नौ जुलाई को बच्चू सिंह की बेटी ममता और बेटा धर्मेंद्र उसकी बेटी को बहाने से साथ ले गए। बेटी के गायब होने पर तलाश की। कागारौल थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 22 जुलाई को बेटी मिल गई। थाना पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं की। बेटी को कुम्हेर (भरतपुर) रिश्तेदारी में भेज दिया। 12 अगस्त को बेटी वहां से भी गायब हो गई। नामजद आरोपित बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जानकारी पर वह कुम्हेर थाने पहुंचा। राजस्थान में पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। कागारौल थाने आया तो पुलिस ने यह बोल दिया कि इस बार कार्रवाई राजस्थान पुलिस करेगी। दो प्रदेश की पुलिस के बीच वह फुटबॉल बन गया। बेटी की बरामदगी के लिए सामाजिक दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके अलावा कोई और कार्रवाई नहीं की।
पंचायत में सुनाया फरमान
पांच सितंबर को गांव में पंचायत बैठी। पंचायत आरोपित पक्ष के समर्थकों ने बुलाई थी। आरोपियों के पक्ष में ही फैसला सुना दिया। उन्हें गांव छोड़ने की हिदायत दी गई है। धमकी दी गई है कि गांव में दिखे तो घर तोड़ दिया जाएगा। जान से मार दिया जाएगा। पूरा परिवार दहशत में है। बेटी चली गई। अब घर में भी रहने में डर लग रहा है। थाना पुलिस सुन नहीं रही है। प्रार्थना पत्र में पंचायत में शामिल दो दर्जन लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस से कहा गया है कि पंचायत के जिस फैसले का जिक्र किया गया है वह सही है तो पंचों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!