आगरालीक्स …( Agra Education News ) आगरा में मनमानी फीस बढ़ाने, किताब कॉपी और यूनिफार्म के रेट के मामले में कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल के जवाब ने किया हैरान, अब क्या होगी कार्रवाई।
आगरा के कान्वेंट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ाने, एक ही बुकसेलर से मनमानी कीमत पर किताब कॉपी खरीदने, यूनिफार्म के रेट से लेकर यूकेजी से पहली कक्षा में प्रवेश पर 25 से 30 हजार रुपये एडमिशन शुल्क लेने की शिकायतें बीएसए से की गईं थी। इसके बाद बीएसए ने सेंट पीटर्स, सेंट फेलिक्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट फ्रांसिस और सेंट कानरेडस को नोटिस दिया था। पहली सुनवाई 12 अप्रैल को हुई, इसमें सेंट पीटर्स ने अपना पक्ष रखकर कहा कि नियमानुसार ही फीस बढ़ाई गई है। इसके बाद 16 अप्रैल को सेंट फेलिक्स और सेंट फ्रांसिस ने अपना पक्ष रखकर कहा कि नियमानुसार ही फीस बढ़ाई गई है।
सभी का एक जैसा ही जवाब
18 अप्रैल को सेंट कानरेडस और सेंट पैट्रिक्स ने भी अपना जवाब दे दिया, इनका जवाब भी अन्य तीनों स्कूलों के जैसा है। सभी ने कहा है कि नियमानुसार फीस बढ़ाई गई है।
तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई
बीएसए जितेंद्र गोड़ का कहना है कि स्कूलों के पक्ष के बाद अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
10.6 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं फीस
जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा शुल्क बढ़ाने के मानक तय किए जाते हैं, इससे पदेन अध्यक्ष डीएम हैं। इस बार 10.6 प्रतिशत तक स्कूल फीस बढ़ा सकते हैं इसके लिए कोई अनुमति लेने की जरूरत नहीं है इससे अधिक फीस बढ़ाने पर समिति की अनुमति लेनी होगी।