आगरालीक्स ….कोरोना के एक दिन में 614 नए केस मिले हैं, इसमें भी नए वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि नया वैरिएंट खतरनाक नहीं है।
डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट जेएन.1 को वैरिएंट आफ इंटरेस्ट करार देते हुए कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है। अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार, नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है।
कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ ही केंद्र ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। यूपी में बुलंदशहर और गाजियाबाद में दो केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि घबराएं नहीं, सतर्क रहें।
नए वैरिएंट के 21 मामले मिले
कोरोना के नए वैरिएंट के 21 मामले मिले हैं, इसमें से 19 मामले गोवा और महाराष्ट्र और केरल में एक एक नया केस नए वैरिएंट का मिला है।