आगरालीक्स…. आगरा की तीसरी लहर में 80 फीसद पॉश कॉलोनियों सहित शहर में रह रहे लोग संक्रमित हुए, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 20 फीसद लोग संक्रमित हुए हैं।

आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में 28 जनवरी तक 9194 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, इसमें से शहर में रह रहे 7936 और ग्रामीण क्षेत्र के 1258 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा मरीज कमला नगर में मिले। कोरोना के सक्रिय केस भी सबसे ज्यादा कमला नगर में ही थे।
शहर में इन क्षेत्रों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
कमला नगर 825
दयालबाग 815
शाहगंज 810
विजय नगर 780
शास्त्रीपुरम 750
ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
एत्मादपुर 135
बिचपुरी 124
रोहता 120
बरौली अहीर 110
रुनकता 105