आगरालीक्स… आगरा के एसएन में भर्ती आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, अब इन मरीजों के दोबारा सैंपल भेजे जाएंगे। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुटटी कर दी जाएगी।
एसएन में कोरोना संक्रमित 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से आठ मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जमाती और उनके संपर्क वाले हैं, अब इनकी दूसरी रिपोर्ट भेजी जाएगी, इसके बाद निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाएगा।
कोरोना के छह नए मामले
कोरोना के छह नए केस में से 57 साल का मरीज एसएन में भर्ती था, उसकी मौत हो गई। राजा की मंडी के चांदी कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भगवान टॉकीज के पास के अस्पताल में इलाज करा चुकी बाह की महिला में कोरोना पॉजिटिव आया था, अब उसके पति में भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जबकि तीन अन्य केस हैं।
चार की मौत, कोरोना की हुई पुष्टि
आगरा में कोरोना के 148 केस आ चुके हैं। इसमें से 76 साल की महिला की एसएन में, भगवान टॉकीज के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कैंसर पीडित महिला मरीज और ब्रेन हेमरेज से पीडित महिला मरीज की मौत हो चुकी है। इन सभी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह आगरा में चार मौत हुई हैं, इन चारों में कोरोना की पुष्टि हुई है।