आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा में बीते 24 घंटे में 689 मरीज हुए ठीक. प्रशासन ने जारी किया अपडेट. जानिए कितने मरीज मिले…
आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं. ये राहत की बात है. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 5024 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 340 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं तो वहीं इस दौरान कोरोना से 689 मरीज ठीक भी हुए हैं. आगरा में अब तक 33886 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिनमें से अब तक 30890 मरीज इससे ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक 459 लोगों की मौत हो चुकी है. आगरा में इस समय 2537 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.
