आगरालीक्स… आगरा के भाजपा विधाायक ने पार्टी छोड़ी, सपा ने भाजपा विधायक को बनाया सपा जिलाध्यक्ष। सियासत के बदलते रंग।
आगरा की फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। विधायक जितेंद्र वर्मा ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही सपा ने विधायक जितेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष बना दिया है।

पिछले चुनाव में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे जितेंद्र वर्मा
जितेंद्र वर्मा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 में सपा छोड़ दी थी और भाजपा ने जितेंद्र वर्मा को फतेहाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया था। जितेंद्र वर्मा भाजपा से चुनाव जीत गए और वर्तमान में फतेहाबाद से विधायक हैं।
भाजपा ने नहीं दी टिकट तो पार्टी छोड़ी
इस बार भाजपा ने पांच विधायकों की टिकट काट दी है। फतेहाबाद से भाजपा ने जितेंद्र वर्मा की जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट दी है। इससे नाराज जितेंद्र वर्मा ने पार्टी छोड़ दी और सपा ज्वाइन कर ली।