Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Corona patients started increasing in Agra
agraleaksHealthटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Corona patients started increasing in Agra

आगरालीक्स(13th September 2021)… बुखार और डेंगू के बीच आगरा में बढ़ने लगे कोविड केस. 72 घंटे में मिले चार केस. जानिए सोमवार को किस जगह के मिले मरीज.

पिछले 72 घंटे में चार नए केस
आगरा में अब कोविड के केस भी आने लगे हैं। पिछले 72 घंटे में चार केस मिले। सोमवार को प्रशासन ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक पिछले 24 घन्टे में 5632 सैंपल लिए गए। उसके सापेक्ष दो नए मरीज मिले हैं। #Agra में अबतक 25752 #Covid19 मरीजों में से 25287 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कुल 7 सक्रिय मरीज रह गए हैं।

प्रशासन ने सोमवार को आंकड़े जारी किए।

यहां के रहने वाले हैं दोनों मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को जिन मरीजों में कोविड के लक्षण मिले हैं, वे दोनों आरके पुरम के रहने वाले हैं। उनके घर के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आसपास के लोगों से पूछा जा रहा है कि कहीं बुखार तो नहीं है।

11 सितंबर को​ भी मिले थे दो केस
इससे पहले 11 सितंबर को भी कोविड के दो केस मिले थे। 72 घंटे में चार केस मिलने के बाद पुलिस—प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जगह—जगह मास्क की चेकिंग की जा रही है। आगरा के बाहर से आ रहे लोगों को भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना अभी गया नहीं है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : CNG costlier than Petrol in Agra from today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी।...

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और एनसीआर में...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

error: Content is protected !!