आगरालीक्स.. आगरा में 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन के बाद कोरोना के केस तेजी से बढे हैं, जुलाई में 425 कोरोना के नए केस आ चुके हैं।
आगरा सहित यूपी में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक मिनी लॉक डाउन लगाया जा रहा है, इसमें बेवजह बाहर निकलने पर रोक है। बाजार बंद हैं, जुलाई में मिनी लॉक डाउन शुरू किया गया है, 24 जुलाई से तीसरा मिनी लॉक डाउन लगा है। मगर, मिनी लॉक डाउन के बाद कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं। एक से 26 जुलाई तक कोरोना के 425 केस आ चुके हैं, पिछले कुछ दिनों से 20 से अधिक केस आ रहे हैं, 26 जुलाई को सर्वाधिक 27 नए केस आए हैं।
कोरोना के 27 नए केस, कुल केस हुए 1652
गोकुलपुरा, राजा की मंडी निवासी कोरोना पॉजिटिव एक्सपोर्टर के 81 साल के पिता, लोहामंडी निवासी 58 साल की महिला, 50 साल के मरीज, 32 साल के भोगलपुरा ग्वालियर रोड निवासी मरीज, 43 साल के कालिंदी विहार निवासी मरीज, 28 साल के खेरागढ निवासी मरीज, 37 साल के कालिंदी विहार निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
80 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव
47 साल की क्रष्ण कुंज ब्रज विहार कमला नगर निवासी महिला मरीज, 22 साल के मरीज, 70 साल की बाजपुर सीकरी निवासी महिला मरीज, 47 साल के घटिया आजम खां निवासी मरीज, 75 साल की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी महिला मरीज, 80 साल की राधिका विहार कर्मयोगी कमला नगर निवासी महिला मरीज, 50 साल की अवधपुरी शाहगंज निवासी मरीज, 30 साल जगनेर निवासी महिला मरीज, 24 साल के विकास नगर निवासी मरीज, 21 साल के खेरागढ निवासी मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।