आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से तीसरी लहर अब खत्म हो जाएगी, आगरा में पांच मौत हो चुकी हैं और कोरोना के एक्टिव केस 606 हैं।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक जनवरी के बाद नए केस तेजी से बढ़े। एक दिन में करीब 900 केस मिले, लेकिन अब कोरोना के नए केस कम होने लगे हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अब कोरोना के नए केस से दो से तीन गुना ज्यादा मरीज हर रोज ठीक हो रहे हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस 606 रह गए हैं।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर से कम हुई मौतें
आगरा में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 458 मरीजों की मौत हुई, लेकिन तीसरी लहर में मौत कम हुई हैं। कोरोना के केस भी कम होने लगे हैं। एक जनवरी से दो फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में पांच मरीजों की मौत हुई है।
फरवरी अंत तक तीसरी लहर खत्म होने की संभावना
विशेषज्ञों का कहना है कि देश भर में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं, इस लिहाज से फरवरी अंत तक कोरोना की तीसरी लहर खत्म हो सकती है। कोरोना के नए केस शून्य तक पहुंच सकते हैं।