आगरालीक्स..(Agra News 13th July) आगरा में आज 62 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है, दूसरी डोज और 45 से अधिक उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं है।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, मंगलवार को भी 62 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करना अनिवार्य है, सोमवार शाम को ही अप्वाइंटमेंट खोल दिए गए थे, लोगों ने अप्वाइंटमेंट बुक करा लिए।
दूसरी डोज के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं है
वहीं, जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, वे दूसरी डोज लगवाना चाहते हैं तो अप्वाइंटमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं है।सीधे केंद्र पर पहुंच सकते हैं।
45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी अप्वाइंटमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं
इसके साथ ही 45 से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाना चाहते हैं उनके लिए भी अप्वाइंटमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं है। उनका केंद्र पर ही अप्वाइंटमेंट बुक किया जाएगा।