आगरालीक्स… आगरा में आज से 15 से 18 साल के छात्र छात्राएं वैक्सीन लगवा सकते हैं, जानें किस तरह लगेगी वैक्सीन, क्या लेकर जाएं और कहां जाएं।
आगरा सहित देश भर में सोमवार से 15 से 18 साल के छात्र छात्राओं को आज से वैक्सीन लगेगी। आगरा में वैक्सीन के लिए 31 केंद्र बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अपने नजदीक के केंद्र पर जाएं, अपने साथ आधार कार्ड या स्कूल का फोटो आईडी कार्ड ले जाएं। केंद्र पर ही पंजीकरण हो जाएगा, इसके बाद वैक्सीन लगा दी जाएगी। छात्रों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। कोवैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।

इन केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं 15 से 18 साल के छात्र छात्राएं
शहरी स्वास्थ्य केंद्र विभव नगर
शहरी स्वास्थ्य केंद्र बुंदूकटरा
शहरी स्वास्थ्य केंद्र मोती महल
शहरी स्वास्थ्य केंद्र जीवनी मंडी
शहरी स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा
शहरी स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुरा
शहरी स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम
एसएन मेडिकल कालेज
जिला अस्पताल
ईएसआइ हास्पिटल
रेलवे हास्पिटल
आर्मी स्टेशन
एयरफोर्स स्टेशन
देहात में सभी 18 सीएचसी