आगरालीक्स ..आगरा में कल 6072 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 11 फरवरी को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स का टीकाकरण किया जाएगा। कुल 43 बूथों पर 50 सत्रों में 6072 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ; डीआईओ द्ध डॉण् संजीव वर्मन ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंचा दी गई है द्य उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई गई है। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुल 6072 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें नगर निगम व पुलिस कर्मियों सहित प्रशासनिक कर्मचारियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। डीआईओ ने बताया कि सभी लाभार्थियों को मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। वह सभी अपना टीकाकरण कराने समय से पहुंचें ।
टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी
टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जीए बुखारए रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैंए या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लेने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी पूरी जानकार देनी चाहिए। सीरम इंस्टीट्यूट की फैक्टशीट के अनुसार कोविशील्ड टीका 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। यह टीका उन लोगों को नहीं लगना है जिन्हें पहली खुराक के बाद गंभीर रूप से एलर्जी हुई हो। इसके लिए चिकित्सक से परामर्श लें। कोविशील्ड से जुड़े प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सामान्य तौर पर तबीयत न लगनाए थकान महसूस होनाए कंपकंपी या बुखार सा महसूस होनाए सिर दर्दए मतलीए जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत आम हो सकती है। वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो इस बारे में वैक्सीन लगाने वाले को तत्काल जानकारी दें।