आगरालीक्स .. राष्ट्रपति विजिट के दौरान ट्रैफिक रोकने से जाम में एंबुलेंस फंसने ने फंसी महिला उमद्यमी की मौत होने पर पुलिस कमिश्नर ने मांफी मांगी। एसआई सहित चार निलंबित। एडिशनल डीसीपी साउथ को सौंपी जांच। आगरा सहित सभी जगह बुरा हाल।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसीडेंशियल एक्सप्रेस से 25 जून शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उनके कानपुर आगमन पर गोविंदपुरी पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया। जाम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा 50 साल की एंबुलेंस फंस गई। पोस्ट कोविड संबंधी परेशानी होने पर उन्हें घबराहट और बेचैनी हो रही थी, ऐसे में परिजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर कानपुर के रीजेंसी हास्पिटल लेकर जा रहे थे। गोविंदपुरी पुल पर 45 मिनट तक जाम में एंबुलेंस फंसी रही। महिला उद्यमी वंदना मिश्रा के पति शरद मिश्रा ने पुलिस कर्मियों से रास्ता खुलवाने के लिए विनती की, उनके सामने गिडगिडाते रहे। मगर, जाम नहीं खुलवाया, 45 मिनट बाद जाम खुलने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी
वंदना मिश्रा का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कमिश्नर कानपुर असीम अरुण वंदना मिश्रा के घर पहुंचे और माफी मांगी, उन्होंने टवीट भी किया।
एसआई और तीन पुलिस कर्मी निलंबित
इस मामले में गोविंदपुल पर तैनात एसआई सुशील कुमार सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। इस मामले की जांच एडीशनल डीसीपी साउथ को सौंपी गई है।