आगरालीक्स.. आगरा के छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है, भीड वाले क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है। सारस्वत ब्राह्मण महासभा ने होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया है।
आगरा सारस्वत ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सारस्वत प्रवक्ता डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया है कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने बचाव एवं सावधानी को निर्देशित किया गया है। उसी को लेकर 15 मार्च 2020 सारस्वत ब्राह्मण समाज का आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित किया गया है।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस चीन से अन्य देशों में भी फैल चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस के कई मरीज पाए गए हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम एवं उससे बचाव के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लोग एक जगह पर एकत्र होने से, हाथ मिलाने से,गले मिलने से बचें।इन्हीं सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का होली मिलन एवं सम्मान समारोह स्थगित करना पड़ रहा है इस मौके पर डॉ विनोद कुमार सारस्वत सत्य प्रकाश सारस्वत यतेंद्र सारस्वत डॉ नरेंद्र सारस्वत उमाकांत सारस्वत एडवोकेट महेश सारस्वत कृष्ण मोहन सारस्वत नवनीत सारस्वत मनीष रावत अशोक सारस्वत भंवर सिंह सारस्वत नीरज सारस्वत मदन मोहन सारस्वत अश्वनी सारस्वत आदि लोग उपस्थित थे