नईदिल्लीलीक्स… देश में आज लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 62 हजार से ज्यादा केस आए हैं। तेजी से चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आए हैं, यहां कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना पीड़ितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
महाराष्ट्र में आज से रात्रि कर्फ्यू
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 35 हजार से से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इस अवधि में 166 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। कई शहरों में लगा लॉकडाउन 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। राज्य के सभी शहरों में रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू आज रात से लागू कर दिया जाएगा।
दिल्ली में बढ़ी पाबंदियां
दिल्ली में भी महाराष्ट्र की तरह कोरोना बेकाबू हो रहा है। राज्य में लगातार तीसरे दिन भी डेढ़ हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस दौरान
नई गाइड लाइन जारी
केजरीवाल सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। खुली जगह में होने वाले विवाह समारोह में दो सौ से तथा बंद जगह पर होने वाले विवाह समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी गई है। अंतिम संस्कार में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
अब तक 5.94 करोड़ लोगों को लगा टीका
देश में अब तक 5 करोड़ 94 लाख 92 हजार आठ सौ चौबीस लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,19,71,624 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,61,552 पर पहुंच गई है।