Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Corona’s active patients decreased, police increased strictness
agraleaksHealthहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Corona’s active patients decreased, police increased strictness

 आगरालीक्स(23rd August 2021 Agra News)... कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती। सोमवार को सक्रिय मरीज की संख्या कम हुई। 

एक भी नया मरीज नहीं मिला
कोरोना को लेकर प्रशासन ने सोमवार को पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2356 सैंपल लिए गए। इसमें एक भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा एक मरीज स्वस्थ्य होकर घर गया। अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या पांच रह गई है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 25740 मरीजों में से 25277 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 

पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
रविवार को रक्षाबंधन था। लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर घूम रहे थे। अधिकांश लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था। कई लोग मास्क को नाक से नीचे लगाए थे। यह हाल तब था, जब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। लोगों के इस रवैये को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। हर थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। मास्क नहीं होने पर चालान काटे जा रहे हैं। 

मास्क जरूर लगाएं
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मास्क ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में मास्क जरूर लगाएं। सावधानी बरतें। सतर्क रहें। भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। 

Related Articles

हेल्थ

If you are suffering from lung disease, consult Dr. Siddharth Tomar at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स….फेंफड़े के रोग से जूझ रहे हैं तो आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

हेल्थ

Agra News: A team of female doctors of SNMC, Agra safely removed a large cyst without removing the uterus….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में महिला डॉक्टरों की टीम ने बिना गर्भाशय हटाए...

हेल्थ

Cardiomyopathy—a heart muscle disease. Consult Dr. Manish Sharma at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…कार्डियोमायोपैथी—एक हृदय की मांसपेशियों की बीमारी..आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ. मनीष...

error: Content is protected !!