Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks The young man was going to commit suicide, if the police explained, he agreed
agraleaks

The young man was going to commit suicide, if the police explained, he agreed

आगरालीक्स… आगरा में आत्महत्या करने के लिए युवक ने खुद को कमरे में बंद किया। फंदा बनाया। एक माह पहले हुई थी शादी। पुलिस ने कहा मर जाओगे तो…।

गृह क्लेश से परेशान था
मामला आगरा जिले के शमसाबाद का गांव हिमायूपुर का है। यहां के रहने वाले 28 साल के हरेंद्र की शादी एक माह पहले हुई थी। गृह क्लेश से वह परेशान था। आत्महत्या करने के​ लिए वह रात को कमरे में बंद हो गया। फंदा बनाने लगा। घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की। कहा, दरवाजा खोल दो। मगर वह नहीं माना। घरवालों ने उससे मिन्नतें भी कीं, मगर उसने किसी की नहीं सुनी। वह फंदे को मजबूत करने में लगा था। इसी बीच घरवालों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। जब तक वह फंदे पर लटकता, तब तक थानाध्यक्ष राजकुमार ​गिरि पहुंच गए। उन्होंने उससे दरवाजा खोलने को कहा। मगर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।

दरवाजा तोड़ा तो दे दूंगा जान
पुलिस से उसने कहा कि अगर दरवाजा तोड़ा तो वह जान दे देगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने सूझबूझ से काम लिया। दरवाजे के बाहर से ही उससे बात करने की कोशिश की। उसकी काउंसलिंग की।

मर जाओगे तो परिवार को कौन देखेगा
थाना प्रभारी ने कहा, मर गया तो उसके परिवार का क्या होगा। उनकी देखरेख कौन करेगा। माता—पिता बुजुर्ग हैं। उन्हें इस समय ही उसके सहारे की जरूरत है। वह किसको बेटा कहेंगे। पुलिस की इस काउंसिलिंग के बाद युवक ने दरवाजा खोला। तब पुलिस ने उसे फिर से समझाया। पानी पिलाया। माता—पिता से बात की। तब वह माना। पुलिस के अनुसार, ये घटना शनिवार देर रात की है।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!