आगरालीक्स..(Coronavirus News Live Update Agra).. कोरोना के देश में 24492 नए केस सामने आए हैं। पढे आगरा में कोरोना के कितने केस, कहां लगा लॉकडाउन, कहा बिल्डिंग सील।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को देश में कोरोना के 24492 नए केस आए हैं। इसमें से 17000 केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं, ये इस साल यानी 2021 के महाराष्ट्र में सामने आए सबसे अधिक केस हैं। इस तरह देश भर में कोरोना के केस 11409831 पहुंच गए हैं।
आगरा में एक भी नया केस नहीं
आगरा के लिए राहत की खबर है। मंगलवार को आगरा में कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया है। अभी तक 10558 कोरोना के केस रिपोर्ट हो चुके हैं, 10366 मरीज ठीक हो गए हैं। 175 मरीजों की मौत हुई है। अब 17 सक्रिय केस हैं।
कहां लगा लॉकडाउन coronavirus Lockdown Live Update
नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है, आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी गई है। पुणे में नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक लगाया गया है। स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं, शाम को पार्क नहीं खुल रहे हैं। नासिक में रात सात से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पंजाब में पटियाला, लुधियाना, मोहाली सहित अन्य शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।