Friday , 24 April 2026
Home हेल्थ Cosmetology camp at Rainbow Hospital Agra
हेल्थ

Cosmetology camp at Rainbow Hospital Agra

99

आगरालीक्स… अब आप हर उम्र में जवान दिखेंगे, आगरा में चेहरे की ढीली त्वचा, झुर्रियां एवं चमक खोती त्वचा किसी भी व्यक्ति को चिंतित कर सकती है। आधुनिकता के इस दौर में सभी ढलती उम्र में भी जवान, फिट और तरोताजा दिखना चाहते हैं। वह भी किसी तकनीफदेह सर्जरी से गुजरे बिना। अच्छो खान-पान से तो यह संभव है भी मगर आपको जानकर हैरत होगी कि तकनीक ने भी इसे संभव कर दिखाया है। कॉस्मेटोलॉजी में आज ऐसे तमाम तरीके उपलब्ध हैं जो इंसान की इन हसरतों को पूरा कर रहे हैं। यह कहना है बॉलीवुड फेम डा. नीलम गुलाटी का।
रेनबो हॉस्पिटल में रेनबो वैलनैस एंड कॉस्मेटोलॉजी एक्सपर्ट एडवाइज एंड ट्रीटमेंट शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में मेकअप लवर्स सौंदर्य प्रसाधनों पर अपनी जिज्ञासाएं लेकर पहुंच रहे हैं। ख्याति प्राप्त ब्यूटीशियन डा. नीलम गुलाटी द्वारा उन्हें सलाह देने के साथ ही आधुनिक उपचार प्रदान किया जा रहा है। डा. नीलम गुलाटी ने बताया कि उम्र से पहले अपना सौंदर्य खोने पर अब चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आज तमाम ऐसे तरीके मौजूद हैं जब आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिख सकते हैं। चेहरे एवं शरीर की ढीली त्वचा में कसावट लाने एवं अनचाही चर्बी को कम करने की नई तकनीकें कॉस्मेटोलॉजी विज्ञान के नए आविष्कारों से काफी हद तक संभव हो गई हैं। रेनबो हॉस्पिटल में यह सुविधाएं लोगों को दी जा रही हैं। पीआरपी एक नई तकनीक है इसमें इंसान के शरीर से खून लेकर इसके सैंपल को सेंट्रीफ्यूग में डालकर घुमाया जाता है। इससे प्लेटलेट्स और प्लाज्मा खून से अलग हो जाते हैं। प्लेटलेट युक्त प्लाज्मा को त्वचा में डाला जाता है। इसे अक्सर माइक्रो निडलिंग विधि से अंजाम दिया जाता है। मेडिकल साइंस में यह तकनीक अनौखी है। इससे त्वचा को फायदा होने के साथ ही गंजापन दूर किया जा सकता है। लेजर और आॅक्सीजन थैरेपी, पीडीओ थ्रेड्स ऐसी तकनीक हैं जिनसे न सिर्फ चेहरे की झुर्रियां बल्कि चेहरे के दाग पूरी तरह से हटाए जा सकते हैं। कई बार चेहरे पर उगने वाले बालों को इन तकनीकों का इस्तेमाल कर स्थाई रूप से हटाया जा सकता है। चेहरे के लिए मल्टीपल इंजेक्शन, पिंपल्स के लिए लेजर थैरेपी, फैट डिवॉल्विंग इंजेक्शन समेत तमाम ऐसे आधुनिक तरीके आज मौजूद हैं जो इंसान को लंबे समय तक जवान रहने बने रहने में मदद कर सकते हैं। रेनबो हॉस्पिटल में यह आधुनिक उपचार बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों में काफी महंगा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!