
पुलिस को जानकारी मिली कि नोएडा के सेक्टर-नौ की एक बिल्डिंग में चल रहे अवैध तरीके से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। पुलिस के छापे के दौरान दौरान गेस्ट हाउस संचालक मौके से भाग निकला, जबकि तीन जोड़े कमरे में मिले। ये आपत्तिजनक हालत में थे, साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस को देख घर वालों से कॉलेज जाने की कहकर रंगरेलियां मना रहे छात्र छात्राओं के होश उड गए। पुलिस ने थोड़ी देकर में इनके पूछताछ करने के बाद इनके परिवार के लोगों को बुलाकर उनको सौंप दिया।
सील किया जाएगा फ्लोर
पुलिस ने बताया कि तीन जोड़े कमरों में थे। पुलिस सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर वहां पहुंची थी। छात्र-छात्राओं को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है। मकान में अवैध तरीके कपल को कमरा मुहैया करा रहे आरोपी मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी व मकान का वह फ्लोर सील किया जाएगा।
Leave a comment