आगरालीक्स… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन की मौत, पत्नी और बेटा और बेटी घायल हैं। शनिवार शाम को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सिरसागंज में कठफोरी के निकट हुए हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के चलते एक्सप्रेस वे पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
पानागढ़ आसनसोल पश्चिम बंगाल में पोस्टेड कैप्टन जसवीर सिंह (49 वर्ष) एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन थे। वे मूलरुप से चंडीगढ के रहने वाले हैं। उनका परिवार दिल्ली में रह रहा था। शनिवार को अपनी पत्नी कोमल (46 वर्ष), बेटे अभिराज (16 वर्ष), बेटी अवनीत कौर (13 वर्ष) के साथ अर्टिगा कार से लखनऊ से आगरा आ रहे थे। करीब पांच बजे कठफोरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे कैप्टन जसवीर सिंह और परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम पहुंची और घायलों को सैफई मिनी पीजीआइ भेजा, जहां उपचार के दौरान कैप्टन जसवीर की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
फाइल फोटो