मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे के पास डीफार्मा कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म. यूनिवर्सिटी जाते समय आटो चालक सुनसान जगह पर ले गया, डरा धमकाकर किया रेप. पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. लखनऊ से मथुरा आई छात्रा यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में से उतरी और सुबह पांच बजे एक आटो से निजी कॉलेज जा रही थी. लेकिन आटो चालक ने सुनसान जगह पर डरा धमकाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया है. बदहवास हालत में आटो चालक उसे छोड़ गया. किसी तरह इसकी जानकारी पुलिस को हुई और पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपी आटो चालक को एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया. आटो चालक ने भागने की नियत से दरोगा की पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायर किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जवाबी कार्रवाई में में आटो चालक के पैर में गोली लगी है.
लखनऊ के पास के जिले सीतापुर की रहने वाली एक छात्रा मथुरा की एक निजी विवि से डीफार्मा कर रही है. छात्रा गुरुवार सुबह लखनऊ से मथुरा आई थी. सुबह पांच बजे वह यमुना एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट पर बस से उतरी . यहां से उसने विवि जाने के लिए आटो किया. लेकिन आटो चालक की उस पर नियत खराब हो गई और वह आओ को सुनसान इलाके में ले गया. यह देखकर छात्रा डर गई. इसके बाद आटो चालक ने डरा धमकाकर छात्रा के साथ रेप किया और रेप कने के बाद उसे बदहवास हालत में वहीं छोड़ गया. किसी तरह छात्रा ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की. 11 बजे पुलिस छा ने यमुना एक्सप्रेस वे से आरोपी को अरेस्ट कर लिया. छात्रा की तहरीर पर रिपोर्टदर्ज की गई है.
पुलिस पर झोंका फायर
पुलिस आटो चालक को लेकर घटनास्थल पर जा रही थी कि तभी आरोपी चालक ने दरोगा नरेंद्र सिंह की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा लेकिन पुलिस ने एनकाउंटर में उसे जमीन पर गिरा लिया. दाएं पैर में गोली लगने से आरोपी आटो चालक घायल हो गया है. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. कार्रवाई की जा रही है.