आगरालीक्स…मथुरा जंक्शन के बाद अब एक और अस्पताल से हुआ एक दिन का बच्चा चोरी. सीसीटीवी में दिखा युवक. गिरोह हो सकता है बहुत बड़ा. चोरी का बच्चा खरीदने में फिरोजाबाद की पार्षद निलंबित
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सात माह का बच्चा चोरी होने के मामले ने हर किसी को अचंभित कर दिया. जीआरपी मथुरा ने सीसीटीवी और कई लोगों को हिरासत में इस मामले का खुलासा किया तो चोरी किया गया बच्चा फिरोजाबाद की एक पार्षद के घर मिला. पुलिस ने बच्चे को यहां से बरामद कर लिया और इस गैंग का चौंकाने वाला खुलासा किया. बच्चा चोरी की घटना को हाथरस के एक अस्पताल से अंजाम दिया जा रहा था. जिसमें डॉक्टर दंपत्ति के अलावा दो एएनएम भी शामिल थी. फिरोजाबाद की पार्षद ने अपने रिश्तेदार की मदद से इस अस्पताल से यह बच्चा खरीदा था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल सहित 8 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. इधर भाजपा ने भी पार्षद विनीता अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.


मथुरा से बच्चा चोरी की यह घटना अभी शांत भी नहीं हुई है कि प्रदेश में एक और बच्चा चोरी होने की घटना सामने आ गई. मंगलवार को मेरठ के एक अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया. मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में यह घटना हुई है. आरोपी नवजात को ले जो हुए सीसीटीवी में कैमरे में केद हो गया है. बच्चे की मां और परिजनों ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हे.